अब धर्मेंद्र के घर में तीन लोगों को हुआ कोरोना, दिग्गज एक्टर के रिपोर्ट आई नेगेटिव - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अब धर्मेंद्र के घर में तीन लोगों को हुआ कोरोना, दिग्गज एक्टर के रिपोर्ट आई नेगेटिव



 बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के घर में तीन स्टाफ मेंबर्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. इसके बाद धर्मेंद्र ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. धर्मेंद्र ने कहा कि उनपर ईश्वर का आशीर्वाद रहा इसलिए उन्हें कोरोना नहीं हुआ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले तीन दिनों में कई बड़े स्टार्स कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इनमें आमिर खान, आर माधवन और मिलिंद सोमन जैसे स्टार शामिल हैं. अब दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर में काम करने वाले तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इसके बाद धर्मेंद्र ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है. हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है.


धर्मेंद्र के रिपोर्ट नेगेटिव आने से देओल परिवार ने चैन की सांस ली है. घर में स्टाफ के हुए कोरोना संक्रमण और खुद की रिपोर्ट नेगेटिव आने को लेकर धर्मेंद्र ने ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया है. धर्मेंद्र ने कहा,"ईश्वर की मुझपर दया रही है. मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. मुझे सच में नहीं पता कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह क्या हो रहा है. ये बहुत ही खतरनाक है."


धर्मेंद्र रख रहे हैं ध्यान


धर्मेंद ने आगे कहा,"परिस्थितियां बहुत जल्द ही नियंत्रण में होनी चाहिए, नहीं तो चीजें हाथ से निकल जाएंगी." वहीं, एक सूत्र ने कहा,"घर में जिन लोगों को कोरोना हुआ है, वह ठीक हैं. उन सभी लोगों को परिवार सभी सदस्यों से दूर अलग-अलग क्वारंटीन कर दिया गया है. धर्मेंद्र ही वो सबकुछ कर रहे हैं जिसकी उनका परिवार सुरक्षित रहे."


20 मार्च को लगवाई वैक्सीन


बता दें कि धर्मेंद्र ने पिछले शनिवार यानी 20 मार्च को कोरोना वैक्सी का पहला टीका लगवाया है. इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस से भी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की थी.