सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ जीजा आयुष ने शेयर की बोल्ड फोटो शोशल मीडिया पर मचा दिया है बवाल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ जीजा आयुष ने शेयर की बोल्ड फोटो शोशल मीडिया पर मचा दिया है बवाल

Bollywood Star  सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ जीजा आयुष ने शेयर की बोल्ड फोटो

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने अपनी पत्नी अर्पिता खान शर्मा के साथ एक ऐसी फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

आयुष अर्पिता की फोटो



आयुष ने अर्पिता के साथ एक बोल्ड फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो को देखकर फैंस भी हैरान हैं। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं। तो कोई कमेंट कर रहा है कि आप दोनों परफेक्ट कपल हो, फैंस के अलावा सेलेब्स भी दोनों की तारीफ कर रहे हैं, आयुष ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि हमेशा मुझे देखते हुए।

इससे पहले भी आयुष ने अर्पिता की सोलो फोटो शेयर की थी, वो फोटो भी इसी काउच की थी,अर्पिता की फोटो शेयर करते हुए आयुष ने लिखा था, प्यार , इस फोटो में अर्पिता की खूबसूरती सभी को पसंद आई थी।


आयुष की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अब वह फिल्म अंतिम में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में आयुष का बिल्कुल अलग अवतार दिखने को मिलेगा फिल्म के अपने इस लुक के लिए आयुष ने बहुत मेहनत की है, इस फिल्म में आयुष के साथ सलमान खान भी नजर आने वाले हैं।

सलमान खान इस फिल्म में एक सिक्ख पुलिस अधिकारी के रूप में दिखेंगे, जो कि अपने क्षेत्राधिकार में गैंगवॉर और भू-माफिया को समाप्त करने के मिशन पर है। हाल ही में उनका और आयुष का एक फाइटिंग सीन वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आयुष, सलमान खान से दमदार रूप में दिखाई दे रहे थे। इस फिल्म में वरुण धवन भी कैमियो करते हुए नजर आएंगे वरुण धवन फिल्म में अपने डांस का जलवा बिखेरते  हुए नजर आएंगे, इस फिल्म में खास तौर पर एक स्पेशल गणपति सॉन्ग रखा गया है, जिसमें वरुण धवन थिरकते हुए नजर आएंगे उनके साथ इस खास गाने में सलमान खान भी डांस करते हुए दिखेंगे।



कभी ईद कभी दिवाली के लिए दिया लुक टेस्ट


आयुष शर्मा ने सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के लिए लुक टेस्ट दिया है। आयुष सलमान के जीजा होने के बावजूद उनके नाम का फायदा नहीं उठाना चाहते इसलिए वह खुद की मेहनत से फिल्मों में अपने लिए रोल ढूंढ रहे हैं।