बीमारियों पर नियंत्रण, रोकथाम एवं पेयजल व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बीमारियों पर नियंत्रण, रोकथाम एवं पेयजल व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

 


जल जनित बीमारियों पर नियंत्रण, रोकथाम एवं

पेयजल व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0761-2344814


 जबलपुर | कलेक्टर कर्म वीर शर्मा के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जल जनित बीमारियों पर नियंत्रण व रोकथाम एवं जिले में पेयजल व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तर एवं उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0761-2344814 है। 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मंगौरे ने बताया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रभारी उपयंत्री पी. सी. विश्वकर्मा (9424383819) को बनाया गया है। यहां प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हेल्पर अमित पटेल (7999592731) और सहायक मानचित्रकार (9424320929) दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डियूटी करेंगे।

जबकि जबलपुर उपखंड स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0761-2442244 है। इसका नोडल अधिकारी सहायक यंत्री जेके जैन (9406737702) को बनाया गया है। यहां उपयंत्री दीपक खरे (9425866103), उपयंत्री व्ही.के. शुक्ला (9425389534) को तथा पनागर विकासखंड के लिए उपयंत्री नारायण अहिरवार (6266715323) और उपयंत्री सहदेव पांडे (9893504868) को तथा उपयंत्री रवीन्द्र कुमार तेकाम (7049795750) को शहपुरा विकासखंड में जल जनित बीमारियों की रोकथाम एवं पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए तैनात किया गया है। वहीं विकासखंड पाटन  के लिए उपयंत्री व्हीएस रावत (7974036690) एवं उपयंत्री श्वेता यादव (7987947703) की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार उपखंड सिहोरा का नोडल अधिकारी सहायक यंत्री शीतल वर्मा (7724858112) को बनाया गया है। यहां मोबाइल नंबर (9424308847) एवं (9926420967) पर भी संपर्क किया जा सकता है। विकासखंड सिहोरा की समस्या के निराकरण हेतु उपयंत्री हेमचंद्र विश्वकर्मा (9424308847) और विकासखंड मझौली के लिए उपयंत्री चेतराम विश्वकर्मा (9926420967) को नियुक्त किया गया है। 

इसके अलावा उपखंड कुण्डम का नोडल अधिकारी सहायक यंत्री सीताराम गुप्ता (9406760529) तथा उपयंत्री ललित कंजर (8815534303) की ड्यूटी विकासकंड कुण्डम के लिए लगाई गई है।