VIDEO - गर्भवती थी पत्नी तब मार थी पेट में लात फिर शक में सिल दिया प्राइवेट पार्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - गर्भवती थी पत्नी तब मार थी पेट में लात फिर शक में सिल दिया प्राइवेट पार्ट

 


पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में तांबे के तार से सिल दिया पत्नि का प्राइवेट पार्ट


महिला ने बताया कि इससे पहले भी जब वह गर्भवती थी, तब उसके पति ने पेट पर लात मार दी थी, जिससे महिला का गर्भपात हो गया था  इस मामले में एसपी शगुन गौतम ने बताया कि सूचना पर पहुंची ने एफआईआर दर्ज की और अस्पताल में जाकर महिला के बयान दर्ज किए. महिला के पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक यैसी शर्म नाक घटना हुई जिसे सुनकर आपके रोगटें खड़े हो जायेंगे जी हाँ ये एक यैसी घटना है जिसे आप तो क्या कोई भी सुनकर दंग रह जायेगा । पति-पत्नी का रिश्ता हमेशा विश्वास पर टिका होता है। यहीं एक कारण है जिससे दोनों उम्र भर एक डोरी से बंधे होते हैं। कुछ ऐसा हुआ है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। रामपुर के मिलक इलाके में नाजायज संबंध होने के शक में पती ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को ही सिल दिया। मामला 20 मार्च का है  इसके बाद वह वहां से फरार हो गया 22 वर्षिय महिला ने जब शोर मचाकर लोगों को बुलाया तो लोग भी उसकी बात सुनकर हैरान रह गये। लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, पीड़िता फिलहाल खतरे से बाहर है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।



पती राकेश ने सभी हदें पार दी  


आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना के संबंध में रामपुर के पुलिस अधिक्षक शोगुन गौतम ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला ने पुलिस को दिये गये बयान में बताया है कि उसका पति सनकी किस्म का व्यक्ति है और वह अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता है । लेकिन उसने सारी हदें पार कर दी पीड़िता ने बताया कि उसके हाथ पैर बांधने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को सिल दिया जिसके दर्द से वो बेहोश हो गयी, पीड़िता का इलाज कर रही डॉक्टर ने भी बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान है। डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में तांबे के तार से सिलाई की गयी थी।


दो साल पहले हुई थी शादी


आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि इन दोनों की शादी को 2 साल हो गये हैं। आरोपी मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी एक गृहिणी है। लोगों ने बताया कि शुरु में तो दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होना शुरु हो गया था। लोगों ने बताया कि राकेश को उसकी पत्नी के उपर शक था कि उसका किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है इसी कारण दोनों के बाच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। गांव के लोगों ने बताया कि राकेश एक सिरफिरा किस्म का इंसान है इसलिए गांव के लोग भी उससे ज्यादा बातचीत नहीं किया करते थे।

पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट एवं पीड़िता के बयान के आधार पर धारा 498ए, 323, 506, 326 के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई कर रही हैं।