चांदी के छल्ले का एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

चांदी के छल्ले का एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत



अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से पलट सकती है आपकी किस्मत।

अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने के क्या है लाभ क्या  सचमुच करता है भला                                         


अक्सर ये देखा गया है कि व्यक्ति मेहनत तो खूब करता है, लेकिन उसे मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता है। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो संभव है कि आपका शुक्र ग्रह या तो मजबूत स्थिति में नहीं है या फिर वह अशुभ फल दे रहा है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हाथ के अंगूठे में पहना हुआ चांदी का छल्ला आपके लिए गुडलक लाता है। यदि आप अपने हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला धारण करते हैं तो इससे आपको शनि संबंधी पीड़ा, राहु के प्रभाव और रोगों से भी छुटकारा मिलेगा। हर कोई अपने जीवन में सफलता पाने का भरपूर प्रयास करता है। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी कुछ हाथ न लगता हो तो ऐसे में आप ज्योतिष का सहारा ले सकते हैं। 


ज्योतिष में हस्तरेखा विशेषज्ञों के कुछ ऐसे सुझाव होते हैं जिन्हें मानकर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कुछ बदलाव करता है तो वह सफलता अवश्य पा सकता है।

दरअसल हाथ की रेखाओं के अलावा हाथ की अंगुलियों और अंगूठे में कुछ चीजें पहनने से आपके भविष्य का सितारा बुलंद हो सकता है। आपके हाथ में सबसे ज्यादा प्रभावशाली होता है आपका अंगूठा। 

दरअसल माना जाता है कि हाथ का अंगूठा शुक्र से संबंधित होता है। यदि आपकी रेखाओं में शुक्र की स्थिति ठीक है तो यह शनि और राहु, सभी को अपने वश में कर सकता है।

इसके अलावा चांदी का छल्ला सूर्य को भी प्रभावित करता है। यदि आप चांदी या प्लैटिनम का छल्ला अपने हाथ के अंगूठे में धारण करते हैं तो यह अशुभ ग्रहों को शांत रखता है।

यदि कभी शुक्र बुरा प्रभाव डाल रहा हो तो उसे भी काबू में रखता है साथ ही शुक्र के कारण जीवन में आनेवाली नकारात्मक ऊर्जा को आपसे दूर रखता है।
 
क्योंकि शुक्र ग्रह के खराब होने का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। इसलिए किसी अच्छे ज्योतिष या जानकार से चांदी या प्लैटिनम का कोई भी सामान्य छल्ला खरीदें और अपने अंगूठे में धारण करें।