मछली पकड़ रहे आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगला, बाद में पेट फाड़कर निकाली गई लाश - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

मछली पकड़ रहे आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगला, बाद में पेट फाड़कर निकाली गई लाश

 


आपने कई खतरनाक जानवरों के बारे में सुना होगा, जो इंसानों को सीधे ही निगल जाते हैं। इनमें से एक जानवर मगरमच्छ भी है जो पानी और सूखे दोनों जगहों पर आसानी से रह सकता है। ऐसे ही एक मगरमच्छ ने इंडोनेशिया में एक आठ साल के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। इस मगरमच्छ ने मौका पाते ही बच्चे को सीधे निगल लिया। बाद में इस बच्चे के शव को मगरमच्छ का पेट फाड़कर बाहर निकालना पड़ा।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना इंडोनेशिया के ईस्ट कालिमंतन प्रांत मे हुई। जब यह आठ साल का बच्चा अपने पिता के साथ मछलियां पकड़ रहा था। मछलियां पकड़ने के दौरान ही इस मगरमच्छ ने उस मासूम बच्चे को अपने चपेट में ले लिया और फिर उसे सीधे निगल गया।

इस दौरान बच्चे का पिता वहीं मौजूद रहा, लेकिन इस खतरनाक जानवर के आगे मजबूर पिता इस दृश्य को देखने के सिवाय कुछ न कर सका। हालांकि पिता ने बच्चे को उस मगरमच्छ से छुड़ाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन वह उसे इस खूंखार जानवर से बचा नहीं सका। मगरमच्छ ने तुरंत ही बच्चे को अपने साथ पानी में खींच लिया और इसके बाद वह वहां से गायब हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चे का नाम डिमास और उसके पिता का नाम सुबेलिनिआह था। इस बच्चे के पिता को मछुआरा बताया जा रहा है। बच्चे को निगने का बाद गायब हुआ मगरमच्छ बीते गुरुवार पकड़ा गया, तो उसके पेट को फाड़कर बच्चे की लाश निकाली गई। 

स्थानीय रेस्क्यू एजेंसी के अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मगरमच्छ बहुत बड़ा और खतरनाक था। इसके बाद भी डिमास के पिता ने बिना डरे उससे टक्कर ली। हालांकि वो मगरमच्छ को रोक नहीं पाए और वो उनके बच्चे को ले गया। बाद में मगरमच्छ के पेट में डिमास की मौत हो गई जिसका शव उसका पेट फाड़कर निकाला गया है।