VIDEO - घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए

घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा कैसे मिले, इस संबंध में आवश्यक वैधानिक प्रावधान किए जाएंगे। 


वर्तमान प्रावधानों से अधिक सख्त सजा दिए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में दो घटनाओं में महिलाओं के हाथ काटे जाने के मामले सामने आए हैं। यह साधारण अपराध न होकर विश्वास की हत्या है, भयंकर अपराध है। 


जिनके साथ जन्म जन्म का साथ निभाने की कसम खाई गई उन पर हमला करने और जान लेने का प्रयास घृणित कार्य और अति निंदनीय है। यह व्यवहार मध्ययुगीन बर्बरता की तरह है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस बारे में जन जागरण अभियान भी चलना चाहिए।


अपराधियों को कठोरतम दंड मिले इसकी व्यवस्था होगी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस संबंध में आज पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी को इस तरह के अपराधों के अपराधियों की धरपकड़ कर कठोरतम दंड दिलवाने के निर्देश दिए हैं।