उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो बसों की भिड़ंत में चार की मौत, दर्जनों घायल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो बसों की भिड़ंत में चार की मौत, दर्जनों घायल



 अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थाना लोधा करसुआ के पास शनिवार को दो बसों में टक्कर हो गयी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी ने बताया कि, "एक बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ की ओर जा रही थी, जो थाना लोधा के करसुआ के करीब पहुंची, तभी बस का एक पहिया फट गया, जिसके चलते सामने से आ रही बस से जा टकरायी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।"


उन्होंने बताया कि दोनों बसों में कितने सवार थे। अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है। सभी घायालों का इलाज हो रहा है। मौके पर डीएम भी पहुंचे। मामले की जांच चल रही है।