हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में सिपाही सहित चार लोगों की की मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में सिपाही सहित चार लोगों की की मौत

देर रात नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में सिपाही सहित चार लोगों की  की मौत                                                                                                                                                                       जबलपुर | नेशनल हाइवे पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक सिपाही सहित चार लोगों की मौत हो गई । वही 4 अन्य लोग घायल हो गये, घटना  तिलवारा थाना क्षेत्र के फिल्टर प्लांट के पास बताई जा रही है । शुक्रवार देर रात लगभग 10  बजे दो ट्रक और एक बाइक भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई, दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक सडक़ से नीचे पलट गए,ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

घटना के बाद कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस लाइंस में पदस्थ आरक्षक जयराज ठाकुर की फॉरेस्ट चैकपोस्ट पर ड्यूटी थी। देर रात लगभग 10 बजे वह वन विभाग के कर्मचारी राजेश की बाइक क्रमांक एमपी 20 एमसी 5367 से मन्नू पटेल के साथ तिलवारा बायपास से अंधमूक बायपास की ओर जा रहे थे, फिल्टर प्लांट के पास दस चका ट्रक और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार आरक्षक जयराज और मन्नू भी ट्रकों की चपेट में आ गए। हादसे में जयराज और मन्नू समेत राम सिंह और एक अन्य को गम्भीर चोटें आई।राहगीरों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों की मदत से आरक्षक समेत चार लोगों को मेडिकल ले जाया गया। जहाँ जयराज, मन्नू, राम सिंह समेत एक अन्य को मृत घोषित कर दिया गया है ।तिलवारा रोड से अंधमूक रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर हुये हादसे के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई  घटनास्थल से लेकर तिलवारा ब्रिज तक एक के पीछे एक कई वाहन खड़े थे। हादसे की जानकारी लगते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, बरगी सीएसपी रवि चौहान, समेत कई थानों का बल घटना स्थल पर पहुंचा और फिर ट्रैफिक क्लीयर कराने के बाद सभी  मेडिकल पहुंचे। हादसे की जानकारी लगते ही जयराज और मन्नू के परिजन मेडिकल पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस को जांच में पता चला है , कि दस चका ट्रक में अरहर की दाल लोड थी। और वह कृषि उपज मंडी जा रहा था। तथा दूसरे ट्रक में डस्ट लोड थी।