देखें VIDEO- पुलिस प्रशासन नगर निगम ने दुराचारी के मकान को किया नेस्तनाबूत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

देखें VIDEO- पुलिस प्रशासन नगर निगम ने दुराचारी के मकान को किया नेस्तनाबूत


जबलपुर पुलिस ने प्रशासन एवं नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कराया दुराचारी का मकान जमींदोज

दुराचारी गोपाल महोबिया वर्ष 2020 में एक 8 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया था,  जो वर्तमान में उक्त दुराचार के प्रकरण में केंद्रीय जेल जबलपुर में विरुद्ध है।


दुराचारी  के द्वारा थाना रांझी अंतर्गत मोहनिया मुंडी टोरिया में 600 वर्गफुट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रूपये है पर अवैध कब्जा कर 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित मकान को जमींदोज कर शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त


जबलपुर
| आज दिनांक 27-3-21 को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में थाना रांझी अंतर्गत मोहनिया मुंडी टोरिया निवासी  गोपाल महोबिया पिता हुब्बीलाल महोबिया उम्र 59 वर्ष जिसके विरूद्ध महिला सम्बंधी अपराध के  थाना रांझी में 2 प्रकरण  अपराध क्रमांक  745/06 धारा 1902, 506, 354, 341 एवं  अपराध क्रमांक  435/2020  धारा 376 ए,बी, भादवि एवं 3, 4, 5, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है के द्वारा 600 वर्गफुट शासकीय भूमि  जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रूपये है पर अवैध कब्जा कर 10 लाख रुपये की लागत से मकान का निर्माण किया गया था को जमीदोंज करते हुये शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उल्लेखनीय है कि दुराचारी गोपाल महोबिया वर्ष 2020 में एक 8 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया था,  जो वर्तमान में उक्त दुराचार के प्रकरण में केंद्रीय जेल जबलपुर में विरुद्ध है।


विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राॅझी मोहम्मद इसरार मंसूरी, तहसीलदार श्याम चंदेल थाना प्रभारी राॅझी  आर.के. मालवीय पुलिस बल के साथ तथा आर.आई. राजेन्द्र सेन,  हर्षवर्धन, एवं नगर निगम के उपायुक्त वेदप्रकाश नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।