Breaking: Air Force का MiG-21 टेकऑफ के दौरान क्रैश, हादसे में ग्रुप कैप्टन का निधन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Breaking: Air Force का MiG-21 टेकऑफ के दौरान क्रैश, हादसे में ग्रुप कैप्टन का निधन

 


भारतीय वायुसेना का मिग-21 (India Air Force MIG 21) एक हादसे के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता (Group Captain A. Gupta Death) का निधन हो गया है। जिसके बाद जांच के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वॉयरी का गठन कर दिया गया है। कॉम्बेट ट्रेनिंग के लिए टेकऑफ के दौरान दुर्घटना हुई है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायु सेना के सेंट्रल एयर बेस पर उड़ान भरने वाले मिग-21 बाइसन एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन की मौत हो गई। वायुसेना ने दुर्घटना में अपने कप्तान की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की।


वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालयान ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में कैप्टन शहीद हो गए। एयरफोर्स को पुराने जहाज चलाने को मजबूर किया जा रहा है और साहब के लिए 8 हजार करोड़ का लग्जरी प्लेन आया। उधर रूपानी के लिये भी प्राइवेट जहाज आया। शर्म करो भाजपाईयो। सेना को शहीद होने पर मजबूर मत करो।