कोरोना संक्रमित होने के बाद भी शूटिंग कर रही एक्ट्रेस, FIR दर्ज - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना संक्रमित होने के बाद भी शूटिंग कर रही एक्ट्रेस, FIR दर्ज

 


बीते दिनों बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक के बाद एक कई कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के चलते लोगों को कोविड नियम का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इस बीच बीएमसी के एक ट्वीट ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल पैदा कर दिया है। बीमएसी के ट्वीट के मुताबिक एक एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

खबरों की मानें तो बीएमसी ने एक्ट्रेस पर केस दर्ज कर आरोप लगाया है कि वह कोरोना संक्रमित होने के बावजूद शूटिंग कर रही हैं। घर पर रहने बजाए बाहर घूम रही हैं। हालांकि बीएमसी ने अपने ट्वीट में उस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है।

घर पर नहीं मिली गौहर

सूत्रों के मुताबिक बीएमसी ने गौहर खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप लगा है कि वह कोरोना संक्रिमत है और नियमों का पालन नहीं करते हुए फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हैं। खबरों की मानें तो जब बीएमसी के अधिकारी गौहर खान के घर पहुंचे तो एक्ट्रेस उन्हें वहां पर नहीं मिली।