एक्ट्रेस Rituparna Sengupta हुईं कोरोना संक्रमित,पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

एक्ट्रेस Rituparna Sengupta हुईं कोरोना संक्रमित,पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी।

 


सारिका स्वरूप-Bengali actress Rituparna sengupta tests positive for covid 19 : पिछले साल दुनियाभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संकट छाया रहा। हालांकि अब भी ये संकट टला नहीं है लेकिन हां पहले के मुकाबले कम जरुर हुआ है। कोरोना वायरस नाम की संकट ने करीबन एक साल में कई लोगों को अपनी चपेट में लिया है, तो वहीं बॉलीवुड सितारे भी इससे अपने आप को बचा नहीं पाए। इस बीमारी ने आम से लेकर खास सबको परेशान किया है। पिछले दिनों ही कई बॉलीवुड सेलेब्स के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आई थीं। जिसमें एक्ट्रेस तारा सुतारिया,एक्टर रणबीर कपूर, निर्देशक संजय लीला भंसाली जैसे सेलेब्स के नाम शामिल थे।

तो वहीं अब हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ( Rituparna Sengupta) की कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। इस बात की जानकारी रितुपर्णा ने खूद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

रितुपर्णा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'मैंने कोविड-19 के लिए टेस्ट कराया तो मैं पॉजीटिव निकली, लेकिन मैं आप सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। कोई लक्षण नहीं है और अपने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह पर आवश्यक प्रोटोकॉल और सावधानियों का पालन कर रही हूं। मैं इस वक्त सिंगापुर में हूं और मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि सभी सुरक्षित रहें। मेरा परिवार और मेरा स्टाफ सभी सुरक्षित है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'एक्ट्रेस का पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

रितुपर्णा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने प्रभात रॉय की 1992 की हिट फिल्म 'श्वेत पाथोरेर थाला' से बड़े पर्दे पर शुरुआत की थी। उन्होंने पिछले ढाई दशकों में बॉलीवुड में भी काम किया है। वह 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'तीसरा कौन' में पहली बार हिंदी स्क्रीन पर नजर आई थीं और इसके बाद से रितुपर्णा 30 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।