बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुये पाटन में रविवार 04 अप्रैल को पूरे दिन लॉकडाउन रहेगा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुये पाटन में रविवार 04 अप्रैल को पूरे दिन लॉकडाउन रहेगा

 




पाटन में रविवार को रहेगा लॉकडाउन


कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुये पाटन में रविवार 04 अप्रैल को पूरे दिन लॉकडाउन रहेगा


जबलपुर
|  कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुये पाटन में रविवार चार अप्रैल को पूरे दिन लॉकडाउन रहेगा तथा अत्यावश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर नगर परिषद सीमा क्षेत्र के भीतर सभी गतिविधियां बंद रहेंगी ।  

यह निर्णय तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में आम सहमति से लिया गया । बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं इससे बचाव के उपायों के प्रति आम जनता में जागरूकता पैदा करने पर भी जोर दिया गया । 

तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी के अनुसार रविवार के लॉक डाउन में पाटन नगर में  सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकान एवं अन्य व्यवसाय बंद रखे जायेंगे। लॉकडाउन से केवल मेडिकल स्टोर, फल एवं दूध की दुकान तथा टीकाकरण हेतु पाटन अस्पताल तक लोगों को आने-जाने की छूट रहेगी ।