10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित जारी हुए आदेश देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित जारी हुए आदेश देखिए ये रिपोर्ट

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित  मंडल द्वारा यह परीक्षाएं 30 अप्रैल एवं 1 मई 2021 से प्रारंभ होना नियत थी। 

 स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 माह के लिए स्थगित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी (व्यवसायिक), डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं अब जून माह  में आयोजित की जाएंगी। 

यह परीक्षाएं जून माह के प्रथम सप्ताह से आरंभ की जाकर अंतिम सप्ताह तक संपन्न कराई जाएंगी, विस्तृत संशोधित परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंडल द्वारा यह परीक्षाएं 30 अप्रैल एवं 1 मई 2021 से प्रारंभ होना नियत थी। प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित में यह निर्णय लिया गया है।