रनों पर दांव लगवाकर आई.पी.एल. का सट्टा खिलाते 3 सटोरिये पकड़े गये - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रनों पर दांव लगवाकर आई.पी.एल. का सट्टा खिलाते 3 सटोरिये पकड़े गये


आई.पी.एल. का सट्टा खिलाते 3 सटोरिये पकड़े गये,1 लैपटाप, 1 टीव्ही, 12 मोबाइल, एंव नगदी 1250 रूपये 2 रजिस्टर जिसमें लाखों का हिसाब लिखा है जप्त


थाना गोहलपुर की टीम को 3 सटोरियों को किक्रेट का सट्टा लिखते रंगे हाथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


जबलपुर | थाना प्रभारी गोहलपुर आर.के. गौतम ने बताया कि दिनांक 11-4-21 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सूजीपुरा मौहल्ला में पंकज मल्लाह अपने घर मे आईपीएल के मैच में रनों पर हार जीत का दांव लगवाकर  सट्टा लिख रहा है,  सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पंकज मल्लाह के किराये के मकान में दबिश दी गयीं जहा कमरे के अंदर से टेलीविजन चलने एंव मैच पर सट्टा लिखने की आवाज आयी कमरे का गेट खोलकर देखा तो 3 व्यक्ति कमरे में बैठकर टीव्ही पर आईपीएल टूर्नामेण्ट का सनराईजर हैदराबाद एवं कोलकाता नाईड राइडर का मैच लाईव देख रहे थे तथा मोबाइल फोन पर ग्राहकों से मैच के रनों पर दांव लगवाकर 02 रजिस्टर एवं 1 लेपटाॅप मे हिसाब मेन्टेन कर रहे थे,  मोबाइल फोन, रजिस्टर एवं अन्य सामान रखा हुआ था तीनों नेे नाम पता पूछने पर अपना नाम पंकज मल्लाह उम्र 22 वर्ष निवासी सूजी मौहल्ला स्कूल के सामने गोहलपुर, राहुल सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे छोटा फुहारा गोहलपुर, आकाश सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे बढ़ई मौहल्ला गोहलपुर बताते हुये रनों पर दांव लगवाकर क्रिकेंट का सट्टा खिलवाना  स्वीकार किया आरोपियों द्वारा मैच के रनों पर दाव लगवाकर अवैध लाभ अर्जित करना पाये जाने से आरोपियों से एक फिलिप्स कम्पनी की बाक्स वाली टीव्ही मय रिमोट , लिनेवो कम्पनी का लेपटाॅप जिसमे चार्जिंग एडाप्टर एव माउस लगा है, 2 रजिस्टर जिसमें लाखों का हिसाब लिखा है, 4 वीवो कम्पनी के मोबाइल, 2 सेमसंग कम्पनी के मोबाइल, 1 एमआई कम्पनी का मोबाइल, ,2 इंटेक्स कम्पनी के कीपेड मोबाइल, 2 सेल्लेसर कम्पनी के कीपेड मोबाइल, 1 आईटेल कम्पनी का कीपेड मोबाइल, 2 चार्जर एंव नगदी 1250 रूपये जप्त करते हुये धारा 3/4, 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका - उप निरीक्षक मयंक सिंह , प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र, आशीष असाटी, अंदेश , अंकुुर, मनीष की सराहनीय भूमिका रही।