सहायक उप निरीक्षक राकेश रोहर का कोरोना से निधन, सीएम ने जताया शोक - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

सहायक उप निरीक्षक राकेश रोहर का कोरोना से निधन, सीएम ने जताया शोक




रायसेन, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम तेज हो गई है वहीं संकटकाल के बीच जी जान से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते कोरोना योद्धाओं से जुड़ी खबरें भी सामने आती जा रही है इस बीच ही प्रदेश के पुलिस विभाग को एक झटका लगा है जहां सहायक उप निरीक्षक, डीएसबी जिले में पदस्थ राकेश रोहर का कोरोना से निधन हो गया है। जिनके निधन पर सीएम शिवराज ने दु:ख व्यक्त किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने जताया शोक

इस संबंध में, ट्वीटर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, राकेश रोहर जी, सहायक उप निरीक्षक, रायसेन के निधन के समाचार से दु:ख पहुंचा है। वे अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं कर्तव्य निर्वहन के लिए सदैव याद किये जायेंगे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! वहीं इधर मध्यप्रदेश पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि, राकेश रोहर,सहायक उप निरीक्षक का कोरोना संक्रमण के कारण सात अप्रैल को दुःखद निधन हो गया है। पुलिस विभाग में इनकी उत्कृष्ट सेवा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस परिवार की तरफ से मैं श्री राकेश रोहर को नमन एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

एएसआई अशोक पटेल का हुआ था कोरोना से निधन

आपको बताते चलें कि देवास में पदस्थ एसआई अशोक पटेल के कोरोना से निधन की खबर सामने आई है। हाल ही में प्रधान आरक्षक से एएसआई बने थे, बताया जा रहा है कि 31 मार्च के बाद एएसआई अशोक पटेल की थोड़ी तबीयत बिगड़ी थी वही धीरे- धीरे ज्यादा स्थिति बिगड़ने पर उन्हें इंदौर शिफ्ट किया गया था, अशोक पटेल का इंदौर के अस्पताल में कुछ दिनों से इलाज चल रहा था, रविवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।