जबलपुर जिले में आज कोरोना ने फिर बनाया नया रिकार्ड तो वहीं कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गयी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना ने फिर बनाया नया रिकार्ड तो वहीं कोरोना से 4 लोगों की मौत हो गयी

जबलपुर जिले में आज कोरोना के 469 नये मरीज मिले तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 245 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
| कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार ग्यारह अप्रैल को 245 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2734 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 469 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 245 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 471 हो गई है और रिकवरी रेट 86.86 प्रतिशत हो गया है । कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 469 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 22 हजार 415 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में चार व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 288 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2656 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2479 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।