जबलपुर जिले में आज कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी कोरोना ने मचाया हड़कंप जिले में मची दहशत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी कोरोना ने मचाया हड़कंप जिले में मची दहशत

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 602 नये मरीज मिले तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 306 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
| कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार तेरह अप्रैल को 306 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2840 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 602 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 306 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 20 हजार 029 हो गई है और रिकवरी रेट 84.98 प्रतिशत हो गया है । कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 602 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 23 हजार 569 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में पाँच व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 297 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 3549 हो गई है । कोरोना की जांच हेतु आज 2444 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।