भोपाल के अस्पताल से लगभग 800 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी, जांच में जुटी पुलिस - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भोपाल के अस्पताल से लगभग 800 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी, जांच में जुटी पुलिस




देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बेहद बढ़ गई है। कई जगहों से अब इसके चोरी होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। नया मामला भोपाल के हमीदिया अस्पताल का है जहां से रेमडेसिविर चोरी हो गए हैं। जांच में करीब 816 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने की आंशका जताई जा रही है।

भोपाल में कुछ ही दिन पहले ही रेमडेसिविर इंजेक्शन का नया स्टॉक आया था।कोहेफिजा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी का यह पहला मामला है। मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि चोरी का मामला बेहद गंभीर है।

देशभर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग काफी बढ़ गई है। हालांकि कई जगहों पर रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर कालाबाजारी की खबरें आ रही हैं। हालांकि प्रशासन इसको लेकर अलर्ट है और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कालाबाजारी के लिए दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की बात कही है।