कलेक्ट्रेट में ज्ञापन लेने हेतु अधिकारियों के दिन तय - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन लेने हेतु अधिकारियों के दिन तय

 


जबलपुर | कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कर्म वीर शर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन हेतु पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए ज्ञापन लेने हेतु दिनवार अधिकारियों की डियुटी संबंधी संशोधित आदेश जारी किया है। 

इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक सोमवार को ज्ञापन लेने के लिए डिप्टी कलेक्टर सृष्टि प्रजापति और तहसीलदार रश्मि चतुर्वेदी की डियूटी लगाई है। जबकि मंगलवार को ज्ञापन लेने का कार्य एसडीएम रांझी व अतिरिक्त तहसीलदार केंट नेहा जैन, बुधवार को डिप्टी कलेक्टर मेघा पवार और नायब तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजाम तथा गुरुवार को ज्ञापन लेने का कार्य डिप्टी कलेक्टर अनुराग तिवारी तथा नायब तहसीलदार रांझी नीरज तखरया और शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर शाहिद खान व डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता तथा शनिवार को डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह एवं तहसीलदार जबलपुर व नायब तहसीलदार ज्ञापन लेंगे। जबकि रविवार को तहसीलदार रांझी व नायब तहसीलदार रांझी की डियुटी ज्ञापन लेने के लिए कलेक्टर श्री शर्मा ने लगाया है। 

अधिकारियों के लिंक अधिकारी

कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला स्तर पर पदस्थ अधिकारियों के लिए लिंक अधिकारी तय कर दिया है। इसके अनुसार अपर कलेक्टर शहर एक हर्ष दीक्षित का लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर राजेश बाथम का लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर शहर दो अनूप कुमार सिंह को तथा अनूप कुमार सिंह का लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित तथा एसडीएम जबलपुर नम: शिवाय अरजरिया का लिंक अधिकारी एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी को और दिव्या अवस्थी का लिंक अधिकारी एसडीएम गोरखपुर मणीन्द्र सिंह को बनाया गया है। जबकि मणीन्द्र सिंह एसडीएम. गोरखपुर का लिंक अधिकारी एसडीएम आधारताल ऋषभ जैन को, ऋषभ जैन का लिंक अधिकारी  नम: शिवाय अरजरिया को, अनुराग तिवारी डिप्टी कलेक्टर का लिंक अधिकारी मेघा पवार डिप्टी कलेक्टर को, मेघा पवार डिप्टी कलेक्टर का लिंक अधिकारी सृष्टि प्रजापति डिप्टी कलेक्टर को, सृष्टि प्रजापति डिप्टी कलेक्टर का लिंक अधिकारी दीपाश्री गुप्ता डिप्टी कलेक्टर को तथा दीपाश्री गुप्ता डिप्टी कलेक्टर का लिंक अधिकारी शाहिद खान संयुक्त कलेक्टर को तथा शाहिद खान संयुक्त कलेक्टर का लिंक अधिकारी अनुराग सिंह डिप्टी कलेक्टर तथा अनुराग सिंह डिप्टी कलेक्टर का लिंक अधिकारी अनुराग तिवारी डिप्टी कलेक्टर को बनाया गया है।