जबलपुर जिले में आज कोरोना ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये देखिए ये रिपोर्ट

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 326  नये मरीज मिले तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 151 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
| कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार आठ अप्रैल को 151 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2085 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 326 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 151व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 882 हो गई है और रिकवरी रेट 89.17 प्रतिशत हो गया है । कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 326 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 21 हजार 175 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 278 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2015 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1815 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।