चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दोहरा झटका, हार के बाद धोनी पर लगा बड़ा जुर्माना - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा दोहरा झटका, हार के बाद धोनी पर लगा बड़ा जुर्माना




दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से हरा दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए ठीक नहीं रहा। वह बल्लेबाजी में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हार के बाद धोनी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। उन पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना लगा है। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित समय के अंदर अपने 20 ओवर नहीं फेंक सकी। धोनी पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल 2021 में सीएसके पहली टीम है, जिस पर यह जुर्माना लगा है।




टूर्नामेंट की शुरुआत को देखते हुए धोनी को सिर्फ जुर्माना लगाकर ही छोड़ दिया गया है। चेन्नई की टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाये। सुरेश रैना ने 54 और सैम करन ने 34 रनों की आतिशी पारी खेली। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को धवन और शॉ ने जबर्दस्त शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले के अंदर 65 रन बटोरे। शॉ ने अपना पचासा 27 गेंदों में बनाया।

दिल्ली ने अपने 100 रन महज 10.1 ओवर में पूरे किए। शॉ लाजवाब फॉर्म में नजर आए और उन्होंने शुरुआती ओवरों में चैकों की जमकर बरसात की। ड्वेन ब्रावो ने पारी के 14वें ओवर में पृथ्वी शॉ की 72 रनों की पारी का अंत किया। शार्दुल ठाकुर ने 17वें ओवर में शतक की तरफ बढ़ रहे धवन को 85 रनों के स्कोर पर रोक दिया। कप्तान पंत ने 12 गेंदों में 15 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।