पंजाब: लुधियाना में फैक्ट्री की छत ढ‍हने से बड़ा हादसा- मलबे में दबे कई लोग - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पंजाब: लुधियाना में फैक्ट्री की छत ढ‍हने से बड़ा हादसा- मलबे में दबे कई लोग

 


पंजाब, भारत। भारत में एक तरफ कोरोना का कहर बढ़ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर अलग-अलग राज्यों से लगातार ही बड़े हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं। अब आज ताज मामला पंजाब के लुधियाना से आया है।

फैक्ट्री की छत गिरने से 1 मदूर की मौत :

दरअसल, आज सोमवार को पंजाब के लुधियाना में ऑटो पार्ट्स की चार मंज़िला एक फैक्ट्री की छत गिर गई और बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के कारण 1 मज़दूर की मौत होने की पुष्टि हुई है और 10 लोगाें के घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि, पंजाब के लुधियाना में फैक्ट्री की छत ढहन के कारण मलबे के नीचे कई लोग दब गए है।

तो वहीं, छत गिरने से हुए इस हादसे के बाद इस बारे में तुरंत पुलिस और अस्पताल प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। इस दौरान एंबुलेंस और पुलिस की टीमें घटनास्‍थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में छत के मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर बिल्डिंग में फंसे 40 लोगों में से 36 लोगों को निकाला गया है।

अवैध निर्माण करा रहा था फैक्ट्री का मालिक :

इस हादसे को लेकर लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वी.के. शर्मा द्वारा सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, फैक्ट्री का मालिक अवैध निर्माण करा रहा था।

लैंटर के गिरते ही उड़ा धूल का गुब्बारा :

बताया जा रहा है कि, फैक्ट्री में लैंटर डाला जा रहा था कि, वह अचानक गिर गई। मलबे के नीचे दबे मजदूरों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। लैंटर के गिरते ही धूल का गुब्बारा उड़ गया और जोर की आवाज आई। तो वहीं, अब इस हादसे के कारणों की पुलिस जांच में जुटी हुई है।