लुधियाना में दो मंजिला फैक्ट्री का निर्माणाधीन हिस्सा ढहा, मजदूर मलबे में फंसे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

लुधियाना में दो मंजिला फैक्ट्री का निर्माणाधीन हिस्सा ढहा, मजदूर मलबे में फंसे


चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना शहर में सोमवार को एक दो मंजिला फैक्ट्री का निर्माणाधीन हिस्सा ढह जाने से कम से कम चार मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। इनमें से 36 मजदूरों को बचा लिया गया है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए एक संयुक्त अभियान में मजदूरों को बचाया गया।

इमारत डाबा रोड पर मुकंद नगर में घनी आबादी में स्थित है।

घटना स्थल पर बचाव अधिकारियों ने कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है और आसपास की इमारतों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर घायलों को यहां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।