मंत्री पटेल की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी सचिव को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मंत्री पटेल की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी सचिव को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

 


भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में सरकार द्वारा जहां कोरोना महामारी से पनपे संकट पर रोकथाम करने के प्रयास किए जा रहे है वहीं दूसरी तरफ कई मुद्दों पर कार्रवाईयों का दौर भी जारी रहता है। इस बीच ही किसानों से धोखाधड़ी करने के मामले प्रदेश कृषि मंत्री कमल पटेल ने बड़ा एक्शन लिया है जिसमें प्रभारी सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला छापीखेड़ा कृषि उपज मंत्री का बताया जा रहा है जहां प्रभारी सचिव हरिप्रसाद वर्मा की शिकायत मिलने पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि, अभियुक्त प्रभारी सचिव द्वारा नीलामी संबंधित सूचना पत्र जारी नहीं किया गया था जिस मामले पर गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। वहीं अन्य मामले में निर्धारित दर से कम कीमत में दुकान को नीलाम कर मंडी को आर्थिक क्षति पहुंचाने के मामले में दोषी पाया गया है। कार्य में अनियमितता बरतने के मामले की जानकारी भी मिली थी।

मंत्री पटेल ने कार्रवाई करते हुए कही बात

इस संबंध में, प्रदेश कृषि मंत्री कमल पटेल ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कहा कि, लापरवाह और गैर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं किसानों से बेईमानी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।