पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती




भारत में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍हें रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के फौरन बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल IPL में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे हैं। बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस के कारण फैला संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। अनियंत्रित हालात पर नियंत्रण पाने के लिए झारखंड सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर चुकी है।