इन राज्यों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मई से मिलेगी ताबड़तोड़ रकम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

इन राज्यों के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मई से मिलेगी ताबड़तोड़ रकम



नई दिल्ली: पंजाब अथवा हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मियों के लिए मई महीने खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। इस महीने में उन्हें बंपर राशि प्राप्त होने वाली है। दोनों प्रदेशों की सरकारें कर्मियों को 6th Pay Commission का तोहफा देने जा रही हैं। इससे दोनों प्रदेशों में लगभग सात लाख कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

वही पंजाब की कांग्रेस सरकार ने 30 अप्रैल 2021 के पश्चात् कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान लागू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी इसे निर्धारित किया जाएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सरकार पंजाब की नीतियों को फॉलो करती है। 2016 में पंजाब में 6th Pay Commission के लिए पैनल का गठन हुआ था। उसकी रिपोर्ट आने वाली है। वेतन में वृद्धि इसे देखकर ही लागू की जाएगी।


हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर के अनुसार, पंजाब ने नए वेतन आयोग को लागू करने का निर्णय किया है, इसलिए हिमाचल सरकार भी इसे लागू करेगी। इसका लाभ कर्मियों को राज्य सरकार देगी। सरकार ने नई पेंशन योजना के कर्मियों के लिए रिटायरमेंट तथा ग्रेच्युटी में वृद्धि की है, जो साल 2003 से 2017 तक सेवानिवृत हुए हैं। इससे उन्हें करीब 110 करोड़ रुपये के फायदे दिए गए हैं। सीएम के अनुसार, राज्य सरकार ने नई पेंशन योजना के अंतर्गत मूल वेतन, महंगाई भत्ता तथा एनपीए का प्रदेश का भाग 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का निर्णय किया है।