भाजपा की डबल इंजन सरकार बंगाल को नया राजनीतिक वातावरण देगी : PM मोदी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भाजपा की डबल इंजन सरकार बंगाल को नया राजनीतिक वातावरण देगी : PM मोदी



 कृष्णानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया है। उन्होंने कहा, 2 मई से बंगाल में असोल परिवर्तन का महायज्ञ शुरू होगा। ये महायज्ञ तुष्टिकरण, तोलाबाजी करने वालों, बंगाल की महान जनता का तिरस्कार करने वालों को सबक सिखाएगा। अब बंगाल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ विकास का डबल इंजन लगने वाला है।


अब अभाव पीछे छुटेगा और आकांशी बंगाल का उदय होगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार बंगाल को नया राजनीतिक वातावरण देगी। अब सरकार के फैसले सरकार तय करेगी, तोलाबाज तय नहीं करेंगे। इस बार बैसाख की आंधी TMC और उसके गुंडों को उड़ा कर ले जाएगी।

दीदी(ममता बनर्जी) की नींद उड़ी हुई है, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जनता के सामने किसी का अहंकार नहीं टिक पाता है लेकिन दीदी को यह बात समझ नहीं आती। आज दीदी चुनाव आयोग, ईवीएम को गाली दे रही हैं। हालत ये हो गए हैं कि वे अपनी पार्टी के पोलिंग एजेंट को भी गाली दे रही है।

दीदी(ममता बनर्जी) याद रखिए ये 2021 का बंगाल है आपको लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। आप बंगाल के लोगों को डराने की जितनी कोशिश कर रही हैं उतने ही ज्यादा लोग आपको हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं। आज बंगाल का नौजवान और महिलाएं आपको हरा रही हैं।

अपनी हार तय देखकर दीदी(ममता बनर्जी) ने बंगाल से बाहर की राजनीति करने का फैसला कर लिया हैं। बनारस वाली बात ऐसी ही नहीं उछाली गई है। यानी चुनाव के बाद दीदी बाहर जाएंगी।