VIDEO - कोरोना से मौतों को लेकर कमलनाथ का बड़ा आरोप-मप्र में मार्च-अप्रैल में हुईं 1 लाख 2 हजार मौतें - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - कोरोना से मौतों को लेकर कमलनाथ का बड़ा आरोप-मप्र में मार्च-अप्रैल में हुईं 1 लाख 2 हजार मौतें

Kamalnath बोले  1 लाख से ज्यादा मौतें, Narottam बोले साबित करो तो इस्तीफा दे दूंगा


भोपाल । कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि शिवराज सरकार आंकड़े छुपा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च-अप्रैल में श्मशान और कब्रिस्तानों में 1 लाख 27 हजार 530 शवों में से 1 लाख 2 हजार 2 शवों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कोविड से प्रदेश में कितनी मौतें हुई हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना से 30 मार्च से 20 मार्च तक 1,676 मौतें हुईं। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना से मरने वालों के परिवार को सरकार 1 लाख रुपए अनु्ग्रह राशि देगी। इसके बाद कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छुपा कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है।


अपने सोर्सों से जुटाए आंकड़े
उन्होंने बताया कि मौतों के सही आंकड़े उन्होंने खुद अपने सोर्सों से जुटाए हैं। गुरुवार को कांग्रेस विधायकों की वजुअल बैठक में कमलनाथ ने इसको लेकर जानकारी ली थी। उन्होंने कहा कि सरकार यह बताए कि कोरोना से ग्रामीण इलाकों में कितनी मौतें हुई हैं? इसे सार्वजनिक करे। कमलनाथ ने बताया कि छिंदवाड़ा के एक गांव नूरा का उन्होंने दौरा किया था, जहां 10 दिन में 15 लोगों की मौत कोरोना से हुई। इसके बाद जब कलेक्ट्रेट में बैठक में इसकी जानकारी ली तो बताया गया कि नूरा गांव में सिर्फ 2 मौतें हुई हैं।
ब्लैक फंगस को महामारी क्यों घोषित नही किया? कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार 3 दिन पहले राज्य सरकारों से ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के निर्देश दे चुकी है, लेकिन मप्र सरकार ने 600 से ज्यादा केस मिलने के बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया, जबकि तामिलनाडु सहित 5 राज्य इस बीमारी को महामारी घोषित कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लैक फंगस को आयुष्मान भारत योजना में भी शामिल नहीं किया गया।


सैंपल टेस्टिंग का टारगेट रखना अनुचित
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के सैंपल टेस्टिंग का टारगेट रखना अनुचित है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की थी, उन्हें सलाह दी थी कि टेस्टिंग का टारगेट मत रखिए। जितने लोगों में लक्षण हैं, सबका टेस्ट कराएं। ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।


महंगाई दर साढ़े 10 प्रतिशत से ज्यादा
कमलनाथ ने कहा कि देश में महंगाई दर साढ़े 10 प्रतिशत हो गई है। इसमें डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि के कारण 33 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिडिल क्लास को गरीब और गरीब को भिखारी बना दिया गया है।



नरोत्तम बोले- आरोप साबित हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा, कांग्रेस नेता का बयान राष्ट्रदोह है
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथजी को लाशें गिनने की आदत हैं। 1984 के दंगे सबको पता है। यदि कोरोना से एक लाख से ज्यादा मौत के प्रमाण हैं तो सौपें। अन्यथा इस्तीफा दें। यदि वे प्रमाण देंगे तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। राज्यपालजी से आग्रह है कि भय और भ्रम फैलाकर प्रदेश की छवि बिगाड़ रहे नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ पर राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज करवाएं।
मिश्रा ने कहा कि शिवराज सरकार ने अनुग्रह राशि के लिए एक लाख रुपए सहायता की मंजूरी दी। कांग्रेस की सरकारें ऐसा नहीं कर पाईं तो वे बेवजह आरोप लगा रहे हैं। कमलनाथ जी को लाशें गिनने की आदत हैं। 1984 का दंगा पता है सबको। यदि उनके पास प्रमाण है तो सामने रखें एक लाख मौतों का। भय और भ्रम न फैलाएं। राज्यपाल उनके खिलाफ राष्ट्रदोह या जो मुकदमा हो सकता है करवाएं। संवैधानिक पद पर बैठे कमलनाथजी गलत कर रहे हैं।