महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराए 13 नक्सली - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराए 13 नक्सली



महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुठभेड़ महाराष्ट्र पुलिस की C-60 यूनिट और नक्सिलयों के बीच हुई।


बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। जब नक्सलियों ने खुद के पुलिस से घिरा देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस एनकाउंटर में 13 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शवों को बरामद कर लिया गया है। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने भी इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि 29 मार्च को गढ़चिरौली में खोब्रामेन्धा के गहरे जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ दो मुठभेड़ों के बाद दो महिलाओं सहित 5 नक्सली मारे गए थे। बीते एक हफ्ते पहले भी पुलिस ने एनकाउंटर में दो नक्सलियों को मार गिराया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पुलिस समय समय पर नक्सल विरोधी अभियान चलाती रहती है।

2019 में नक्सलियों ने किया था आईईडी वब्लास्ट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2019 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इस घटना में 15 पुलिसकर्मियों समेत 16 लोगों की जान गई थी। उस विस्फोट से सड़क पर एक विशाल खड्ड बन गया था। विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण कंपनी के 27 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। विस्फोट में मारे गए लोगों में वाहन चालक भी शामिल था। धमाका पुलिसकर्मियों के वाहन के कुरखेड़ा क्षेत्र के लेंधारी नाले के पास पहुंचते ही हुआ था।