पीएम मोदी ने पंजाब, बिहार समेत 4 राज्यों में कोविड 19 का जाना हाल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पीएम मोदी ने पंजाब, बिहार समेत 4 राज्यों में कोविड 19 का जाना हाल



नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर कोविड 19 को लेकर राज्य के हालात की जानकारी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री की ओर से मुख्यमंत्रियों की मांगों पर केंद्र सरकार के स्तर से मदद भी सुनिश्चित कराई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब, कर्नाटक, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से रविवार को फोन पर बात की। प्रदानमंत्री ने राज्य में इलाज के संसाधनों, ऑक्सीजन, आईसीयू बेडों आदि के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को रिकवरी रेट, कोरोना कर्फ्यू, अस्थायी कोविड अस्पताल, जनजागरुकता अभियान, वैक्सिनेशन, ऑक्सीजन प्लांट्स आदि के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में उनकी हर संभव मदद करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने पर जोर दिया।
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी लगातार लगभग हर दिन मुख्यमंत्रियों को फोन कर राज्य के हालात की जानकारी लेते हैं। वह कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लगातार संपर्क में रहते हुए इलाज आदि सुविधाओं का अपडेट लेते हैं।