राहुल गांधी को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए! - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राहुल गांधी को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, बोले- देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए!



कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार केंद्र सरकार (Central Government) पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने एक बार फिर से सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने आज पीएम आवास (Pm Home) को लेकर मोदी सरकार (Modi Govt) को घेरा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए!

दूसरी लहर को मोवीड पांडेमिक कहा

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे पहले ट्वीट कर भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को मोवीड पांडेमिक कहा साथ ही लिखा कि मोदी है तो मुमकीन है, इसके अलावा इसमें ग्राफ भी दर्शाया गया है। जिसमें कोरोना वायरस के मामलों और मौतों में आसमान छू रहा है। इसी पोस्ट ने देश में लोगों को दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की संख्या में भी भारी गिरावट दिखाई दी।

जनता के प्राण जाए पर पीएम की टैक्स वसूली ना जाए


जानकारी के लिए बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टैक्स वसूलने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने लिखा था कि जनता के प्राण जाए पर पीएम की टैक्स वसूली ना जाए। राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ हैशटैग जीएसटी का भी इस्तेमाल किया है।