अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में अब तक 71 मृतकों का हुआ पोस्टमार्टम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में अब तक 71 मृतकों का हुआ पोस्टमार्टम




अलीगढ़ । यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड के बाद अब तक 71 मृतक लोगों का पोस्टमार्टम हो चुका है, सब के विसरा रखे गए हैं।अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.पी.एस.कल्याणी ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम चल रहे हैं। 35 लोगों की शराब से मौत होने के प्रबल संकेत हैं । वहीं विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकेगा ।
वहीं पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ ज़िले में जहरीली शराब से हुई हुई मौतों के संबंध में 6 टीमें गठित की गई थीं जिनके द्वारा कई जगह दबिश डाली गई। पहले 48 घंटे के अंदर ही 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें कई ठेके के मालिक, कई सेल्समैन और केयरटेकर हैं ।