मंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा, अचानक पलटी नाव, 9 लोगों का जीवन लगा दांव पर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा, अचानक पलटी नाव, 9 लोगों का जीवन लगा दांव पर



कोरोना के अलावा देश से कई दिल दहला देने वाले मामले सामने आ रहे है वही मंगलुरु पोर्ट पर एक नाव के पलटने से 1 शख्स की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गुमशुदा है। वहीं 2 व्यक्तियों को बचा लिया गया है। दरअसल शुक्रवार को न्यू मंगलुरु पोर्ट पर बंदरगाह से 17 किलोमीटर दूर स्थित सिंगल पॉइंट मूरिंग सुविधा में रखरखाव कार्य करने के लिए 9 व्यक्तियों को नाव में भेजा गया था। हालांकि शनिवार को नाव के पलटने से 1 की मौके पर मौत हो गई जबकि 6 अन्य लापता है।

प्राप्त खबर के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब सभी सदस्य बंदरगाह पर वापस लौट रहे थे। इसी के चलते नाव समुद्र में फंस गई और पलट गई। चालक दल के एक सदस्य का शव उडुपी जिले के कौप समुद्र तट के पास मिला और दो अन्य को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया 6 व्यक्तियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं क्षतिग्रस्त नाव उडुपी जिले के पादुबिद्री के कटिपटना में मिली।


वही इससे पहले भी मंगलुरु में एक दुर्घटना में तीन मछुआरों की मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, मारे गए दो मछुआरे तमिलनाडु में कोलाछेल के थे। जबकि एक मछुआरा पश्चिम बंगाल का था। शवों को जिला वेनलॉक हॉस्पिटल में रखा गया। भारतीय तटरक्षक की तरफ से बचाए गए दो मछुआरों को सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया। नौका पर सवार तमिलनाडु के छह मछुआरे तथा पश्चिम बंगाल के तीन मछुआरे अब भी लापता हैं। मछली पकड़ने वाली नौका ‘आईएफबी रबा’ में 14 मछुआरे सवार थे।