सिटी अस्पताल संचालक सरबजीत सिंह मोखा , देवेश चौरसिया, सपन जैन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

सिटी अस्पताल संचालक सरबजीत सिंह मोखा , देवेश चौरसिया, सपन जैन पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही



सिटी अस्पताल का संचालक सरबजीत सिंह मोखा


जबलपुर | जबलपुर शहर में अचानक गुजरात की पुलिस पहुँचने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते शोशल मीडिया और अखबारों में छपी इस खबर से जबलपुर में सनसनी फैल गई ,नकली इंजेक्शन कांड का भांडा फूटते ही संस्कारधानी में रोष व्यापत हो गया। और तो और कुछ समाज सेवी संस्थाओं ने नकली इंजेक्शन कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग जबलपुर कलेक्टर से की मानो संस्कारधानी ये कतई नहीं चाहती कि जबलपुर जिले में अब कभी दोबारा इस तरह की घटना न हो इसलिए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होने की मांग उठने लगी। जबलपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन सप्लाई के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा, देवेश चौरसिया, सपन जैन पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आरडी भारद्वाज ने बताया कि सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत सिंह मोखा, देवेश चौरसिया, सपन जैन और अन्य पर प्रकरण दर्ज किया गया है। तीनों पर पुलिस ने धारा  274, 275, 308,420, 120 ए, 53 आपदा प्रबंधन का प्रकरण दर्ज किया है।



यह है मामला

गुजरात के मोरबी शहर से पुलिस ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का पदार्फाश किया था। गुजरात क्राइम ब्रांच गुरुवार देर रात जबलपुर पहुंची और अधारताल पुलिस की मदद से आशानगर अधारताल निवासी सपन उर्फ सोनू जैन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।आपको बता दें कि सपन जैन सोनी भगवती फर्म का संचालक है। और उसके चाचा की अधारताल में और परिवार की एक दुकान मालवीय चौक में है। गुजरात पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 90 लाख रुपए और 3370 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त किए हैं।