सजग रहें, सुरक्षित रहें जबलपुर पुलिस द्वारा जनहित में जारी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

सजग रहें, सुरक्षित रहें जबलपुर पुलिस द्वारा जनहित में जारी

PATHOLOGY LAB FRAUD DO NOT SEND OR RECEIVE MONEY WITHOUT VERIFICATION

किसी अज्ञात व्यक्ति से बिना वेरिफिकेशन के लेन-देन न करें किसी भी प्रकार के मैसेज जिसमे आनलाइन टेस्ट हेतु लिंक अथवा फोन नंबर दिया हो उस पर बिना जानकारी और सत्यता के काल न करें।

जबलपुर | वर्तमान समय मे यह देखा जा रहा है कि पैथालोजी सेंटर एवं लैब्स में काम करने वाले कर्मचारीयों के साथ ऑनलाइन फ्राड किया जा रहा है। पैथालोजी लेब के कर्मचारीयों से अधिक संख्या में टेस्ट करवाने हेतु संपर्क किया जा रहा है और उन्हे विभिन्न टेस्ट के लिये आनलाइन पेमेंट / एडवांस पेमेंट करने की रिक्वेस्ट भेजी रही है अथवा एक लिंक दी जाती है। जिसमे क्लिक करने पर संबंधित कर्मचारी के बैंक खाता अथवा दूसरे पेमेंट एपलीकेशन से रुपए काट लिए जाते है। इस तरह से किसी अज्ञात व्यक्ति से बिना वेरिफिकेशन के लेन-देन न करें। साथ ही किसी भी प्रकार के मैसेज जिसमे आनलाइन टेस्ट हेतु लिंक अथवा फोन नंबर दिया हो उस पर बिना जानकारी और सत्यता के काल न करें। अगर आपके साथ इस प्रकार की घटना होती है तो इसकी जानकारी आपके नजदीकी पुलिस स्टेशन एवं  http://cybercrime.gov.in पर देवें।


सजग रहें, सुरक्षित रहें जबलपुर पुलिस द्वारा जनहित में जारी