भारत यात्रा को लेकर अमेरिकी प्रतिबंध प्रभावी, जो बाइडन प्रशासन ने लगाई रोक - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भारत यात्रा को लेकर अमेरिकी प्रतिबंध प्रभावी, जो बाइडन प्रशासन ने लगाई रोक



भारत में कोरोना वायरस महामारी ने कहर बरपाया हुआ है। इस महामारी की वजह से सबसे बुरे दौर का सामना कर रहे भारत से आने वाले लोगों के लिए घोषित यात्रा प्रतिबंध मंगलवार से प्रभावी हो गया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते शुक्रवार को एक घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र में पिछले 14 दिन से भारत में रह रहे उन लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो यूएस के नागरिक नहीं हैं। जो बाइडन ने यह निर्णय भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए लिया है।

यात्रा के लिए इन्हें में छूट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने अपने नागरिकों, ग्रीन कार्ड धारकों, उनके गैर अमेरिकी जीवनसाथियों और 21 साल से कम उम्र के बच्चों सहित विभिन्न वर्गों को इस यात्रा प्रतिबंध से छूट दी है। बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंध अनिश्चितकाल के लिए लागू है। इस संबंध में राष्ट्रपति जो बाइडन के अगले घोषणा पत्र से ही ये खत्म हो सकते हैं।

सीडीसी की सलाह पर लिया गया फैसला

खबरों से मिला जानकारी के मुताबिक, यात्रा पर प्रतिबंध का फैसला स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के तहत रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की सलाह पर लिया गया। इस यात्रा प्रतिबंध से छात्रों, शिक्षाविदों और पत्रकारों समेत विभिन्न वर्गों के लोगों को छूट दी गई है।

देश में 3 लाख 80 हजार से ज्यादा केस आए

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 लाख 82 हजार 315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,06,65,148 हो गई है। 3,780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,26,188 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,87,229 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,69,51,731 है।