नव निर्मित पुलिस वेलफेयर पैट्रोल पंप का आज पुलिस महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

नव निर्मित पुलिस वेलफेयर पैट्रोल पंप का आज पुलिस महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ।



गोरखपुर थाने के बाजू में नव निर्मित पुलिस वेलफेयर पैट्रोल पंप का आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर, पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में किया शुभारंभ।




पुलिस विभाग की लगभग 15 हजार वर्ग फुट जमीन पर इंडियन आईल कार्पोरेशन के सौजन्य से  निर्मित किया गया है जो आम जनता के लिये भी खुला रहेगा।



जबलपुर | गोरखपुर थाने के बाजू में नव निर्मित पुलिस वेलफेयर पैट्रोलपंप का आज दिनाॅक 9-5-21 को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर, भगवत सिंह चौहान के द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा की पहल पर उक्त पैट्रोलपंप गोरखपुर थाने के बाजू में स्थित पुलिस विभाग की लगभग 15 हजार वर्ग फुट जमीन पर इंडियन आईल कार्पोरेशन के सौजन्य से  निर्मित किया गया है जो आम जनता के लिये भी खुला रहेगा।

इस शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण/अपराध)  गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय कुमार अग्रवाल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शिवेश सिंह बघेल, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आलोक शर्मा ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा तुषार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी पूजा पाण्डे एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी एवं थाना प्रभारी गोरखपुर सारिका पाण्डे तथा आई.ओ.सी. के श्री विकास वर्मा मौजूद थे।