कोरोना की निगेटिविटी से बचने के लिए और घर की पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना की निगेटिविटी से बचने के लिए और घर की पॉजिटिविटी बनाए रखने के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स



वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कैसे सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ाकर हम अपने जीवन में खुशियों को बढ़ा सकते हैं। वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने और सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कुछ वास्तु के उपाय...



1. घर से अनावश्यक चीजें जैसे- खराब जूते-चप्पल, टूटा-फूटा प्लास्टिक का सामान, रद्दी कागद आदि बाहर निकाल दें, क्योंकि इससे नकारात्मकता बढ़ती है।
2. रोज सुबह भगवान की पूजा करें और आरती, भजन या प्रवचन सुनें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
3. तुलसी का पौधा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं और रोज सुबह तुलसी को जल अर्पित करना करें। तुलसी एंटीबायोटिक की तरह काम करती है। इससे हानिकारक कीटाणु नष्ट होते हैं। इसका भी पॉजिटिव असर होता है।
4. घर की खिड़कियां दरवाजे बंद न रखें। सुबह-सुबह सभी खिड़कियां जरूर खोलें। इससे ऑक्सीजन का लेवल मेंटेन रहेगा।
5. घर पर सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कभी भी कमरे में चीजें इधर-उधर फैली नहीं होनी चाहिए। घर में बेकार और टूटी फूट चीजों होने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।
6. प्रतिदिन सुबह-शाम सुगंधित चीजों जैसे कपूर, लोबान, गुग्गल का धुआं घर में करें। इससे भी घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी।
7. अगर घर में कांटेदार पौधे हो तो उन्हें तुरंत हटा दें। इससे भी निगेटिविटी फैलती है।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे।