प्रकाश जावड़ेकर का राहुल गांधी पर पलटवार, टूलकिट आपके ही द्वारा निर्मित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

प्रकाश जावड़ेकर का राहुल गांधी पर पलटवार, टूलकिट आपके ही द्वारा निर्मित



नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पलटवार किया है। जावड़ेकर ने कहा कि आज आपका (राहुल गांधी) बयान देखकर एक बात पक्की हो गई कि टूलकिट आपके ही द्वारा निर्मित है। जिस तरह की भाषा, तर्क और लोगों में डर फैलाने की आपने कोशिश की वो उसी रणनीति का हिस्सा है ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ कोविड का सामना कर रहे हैं तब ये(राहुल गांधी) ऐसे प्रयासों के लिए नौटंकी शब्द का उपयोग करते हैं, ये देश और जनता का अपमान है। हम उनकी नौटंकी ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है ।