Cold Weather in China: बैयिन शहर में मैराथन के दौरान 21 लोगों ने गंवाई जान, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Cold Weather in China: बैयिन शहर में मैराथन के दौरान 21 लोगों ने गंवाई जान, जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा





चीन के उत्तर पश्चिम से एक बड़ी बुरी खबर सामने आई है। जिसमें खराब मौसम की वजह से मैराथन में भाग लेने वाले 21 प्रतिभागियों की मौत हो गई है। दुर्घटना खराब मौसम के चलते 100 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन पर्वतीय मैराथन में हुई है। आठ लोग हादसे में घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

इस जगह पर हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पश्चिम चीन में खराब मौसम के कारण 100 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत हो गई। पर्वतीय मैराथन में कुल 172 लोगों ने भाग लिया था। मैराथन से जुड़े हुए अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 151 लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

हादसे के बाद देखा सीसीटीवी फुटेज

चीनी मीडिया के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिन शनिवार सुबह साढे़ 9 बजे तक मरने वालों की संख्या 21 हो गई। मैराथन में भाग लेने वाले अन्य 151 लोग ठीक हैं। उसमें से कुछु को चोट आई है जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारियों ने आगे पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद भी 20 की मौत होने की जानकारी मिली थी। लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पता लगा कि इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है।

तापमान में हुई अचानक गिरावट से हुई दिक्कत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा शनिवार दोपहर एक बजे के दौरान हुआ। जब अचानक मौसम खराब हो गया। इलाके में ओले और बर्फीली बारिश हुई और इस दौरान तेज हवाएं चलने लगी। जिसके कारण अचानक तापमान में गिरावट से लोगों को परेशानी होने लगी। हादसे के बाद मैराथन में भाग लेने वाले कुछ लोग लापता हो गए। जिसके बाद तुरंत इस स्पर्धा को रोक दिया गया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन के द्वारा लापता लोगों की खोज की जा रही है।