DGCA ने लिया बड़ा फैसला- अब 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया इंटरनेशनल फ्लाइट पर प्रतिबंध - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

DGCA ने लिया बड़ा फैसला- अब 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया इंटरनेशनल फ्लाइट पर प्रतिबंध

 


नई दिल्ली। भारत ने अंर्तराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के परिचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को 30 जून, 2021 तक बढ़ा दिया है। हालांकि एयर ट्रैवल बबल व्यवस्था के तहत इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स का संचालन जारी रहेगा। आपको बता दें कि पिछले साल भी कोविड 19 तमाम फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA ने शेड्यूल इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट पर जारी पाबंदी को बढ़ाने का फैसला किया है। अब 30 जून तक भारत से और भारत के लिए, इंटरनेशनल फ्लाइट की सेवा बंद रहेगी। हालांकि इंटरनेशनल कार्गो प्लेन को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। एयर बबल के तहत जिन देशों के लिए हवाई सेवा को खोला गया है, उस पर भी इस आदेश का कोई असर नहीं होगा।