VIDEO - पंजाब के मोगा में भारतीय वायुसेना फाइटर प्लेन Mig-21 क्रैश, पायलट की मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO - पंजाब के मोगा में भारतीय वायुसेना फाइटर प्लेन Mig-21 क्रैश, पायलट की मौत


मिग-21 रात 11:15 बजे लंगेआना गांव के घरों से लगभग 500 मीटर दूरी पर खेतों में जा गिरा दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई 4 घंटे की मशक्कत के बाद पायलट अभिनव चौधरी का शव खेतों से बरामद हुआ।


मोगा
: पंजाब के मोगा में गुरुवार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर वायु सेना का एक फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-21 क्रैश हो गया, फाइटर एयरक्राफ्ट मोगा के गांव लंगेआना के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ इस क्रैश में पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई। आपको बता दें कि इस मिग-21 ने राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ान भरी थी, मिग-21 इनायतपुरा में प्रैक्टिस करके वापस सूरतगढ़ लौट रहा था। पायलट रूटीन ट्रेनिंग कर रहा था, दुर्घटना की खबर मिलते ही वायु सेना की टीम बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन और हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से मौके पर पहुंची।

आबादी से दूर खेतों में क्रैश हुआ फाइटर प्लेन मिग-21


मिग-21 रात करीब 11:15 बजे लंगेआना गांव के घरों से लगभग 500 मीटर दूरी पर खेतों में जा गिरा. दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई. 4 घंटे की मशक्कत के बाद पायलट अभिनव चौधरी का शव खेतों से बरामद हुआ।

एसपी हेड क्वार्टर गुरदीप सिंह ने कहा कि मोगा के गांव में एक जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने का कंट्रोल रूम से मैसेज मिला था, जिसके बाद मोगा के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पायलट को ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। उन्होंने बताया कि मौके पर बठिंडा एयरफोर्स और हलवारा एयरफोर्स की टीमें भी पहुंच गई थीं, जिन्होंने पायलट अभिनव चौधरी को ढूंढना शुरू किया. लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद पायलट अभिनव चौधरी का शव खेतों से मिला।गुरदीप सिंह ने बताया कि पायलट अभिनव चौधरी ने सूरतगढ़ से जगराओं के इनायतपुरा एयरबेस के लिए उड़ान भरी थी, उसके बाद वे वापस सूरतगढ़ जा रहे थे। इस दौरान यह दुर्घटना हो गई।

मिग-21 क्रैश, मेरठ के फायटर पायलट अभिनव चौधरी शहीद