जबलपुर SP के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने चर्चित कांड आटो वाले की पिटाई के मुख्य आरोपी पर की एन एस ए की कार्रवाई - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर SP के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने चर्चित कांड आटो वाले की पिटाई के मुख्य आरोपी पर की एन एस ए की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा एन.एस.ए. के तहत जारी वारंट में चंदन सिंह जो केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की आज की गयी गिरफ्तारी।
 
 

जबलपुर
| बहुचर्चित कांड आटो वाले की बेरहमी से पिटाई कर आरोपियों ने उसे मरणासन्न अवस्था में थाने के सामने ही फेंक कर फरार हुए मुख्य आरोपी चंदन सिंह पर हुई एन एस ए की कार्रवाई ,आपको बता दें कि थाना अधारताल में दिनांक 12.10.2020 को आटो चालक अजीत विश्वकर्मा ने स्वयं के साथ हुई मारपीट के सम्बंध में परिजनो के साथ थाना अधारताल में रिपोर्ट दर्ज करायी थी, कि उसके आटो से एक्सीडेंट हो जाने पर दो लड़कियाॅ घायल हो गई थीं जिस पर चंदन सिंह, अभिषेक उर्फ गुड़ी, मनोज दुबे तथा अक्षय शिवहरे के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बेरहमी से मारपीट की गई है जिसकी रिपोर्ट पर थाना आधारताल में धारा 294,323,307,506,34 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाने के कारण आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे, उक्त घटित हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुुगुणा द्वारा आरोपियों की तलाश कर अविलंब गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर 24 घंटे के अंदर सरगर्मी से तलाश करते हुये 1- अक्षय शिवहरे पिता नरेश शिवहरे उम्र 21 वर्ष निवासी साई विहार कालोनी सुहागी अधारताल, 2- मनोज दुबे  पिता बालेन्द्र कुमार दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर तथा मुख्य आरोपी  अभिषेक दुबे उर्फ गुड़ी पिता स्व. कैलाशचंद्र दुबे उम्र 40 वर्ष निवासी नेता कालोनी थाना आधारताल गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। चंदन सिंह निवासी जय प्रकाश नगर निवासी घटना दिनाॅक से ही फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, पकड़े न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा फरार आरोपी चंदन सिंह की गिरफ्तारी पर 10,000/-(दस हजार रूपये)  का ईनाम उद्घोषित किया गया था।
दिनाॅक 5-5-21 को पुलिस लाईन मे पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश वर्मा के द्वारा थाना अधारताल मे सूचना दी गयी कि चंदन सिंह शिक्षक कालोनी विजय नगर मे घूमता हुआ देखा गया है, सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल अशोक तिवारी के मार्ग निर्देशन में थाना अधारताल में पदस्थ उप निरीक्षक अनिल कुमार, महेन्द्र जैसवाल, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, मोहन सिंह, प्रधान आरक्षक शुक्रभान, आरक्षक देवेन्द्र , पंकज, रीतेश, हितेन्द्र, सुनील, एवं पुलिस लाईन में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश वर्मा की टीम गठित की गयी, गठित टीम के द्वारा विजय नगर स्थित शिक्षक कालोनी में घेराबंदी कर चंदन सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी जय प्रकाश नगर को पकड़ा गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा चंदन सिंह के कृत्य को गम्भीर प्रकृति का मानते हुये तत्काल चंदन सिंह के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात  संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल अशोक तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अधारताल शैलेष मिश्रा द्वारा  चंदन सिंह के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जिला दण्डाधिकारी जबलपुर कर्मवीर शर्मा द्वारा चंदन सिंह का एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये 03 माह के लिए केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध चंदन सिंह की जारी एन.एस.ए. के वारंट में आज दिनाॅक 19-5-21 को विधिवत गिरफ्तारी की गयी है।