2612 व्यक्तियों से वसूला गया 2.59 लाख रुपये का जुर्माना। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

2612 व्यक्तियों से वसूला गया 2.59 लाख रुपये का जुर्माना।


रोको टोको अभियान के तहत  2612 व्यक्तियों से वसूला गया 2.59 लाख रुपये का जुर्माना।

कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबन्धों का उल्लंघन करने पर बीते चौबीस घण्टे के दौरान जिले में 4 दुकानों को सील भी किया गया है।

जबलपुर |रोको-टोको अभियान के तहत बीते 24 घण्टे के दौरान कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने, मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने पर 2 हजार 612 व्यक्तियों से 2 लाख 59 हजार 150 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 2 हजार 209 व्यक्तियों से 2 लाख 29 हजार 050 रुपये, नगर निगम जबलपुर द्वारा 55 व्यक्तियों से 4 हजार रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 65 व्यक्तियों से 5 हजार रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 52 व्यक्तियों से 3 हजार 500 रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 45 व्यक्तियों से 3 हजार रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 50 व्यक्तियों से 4 हजार रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 35 व्यक्तियों से 2 हजार 500 रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 25 व्यक्तियों से 2 हजार रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 20 व्यक्तियों से 1हजार 500 रुपये, एसडीएम कुंडम द्वारा 15 व्यक्तियों से 700 रुपये, नगर पालिका पनागर द्वारा 6 व्यक्तियों से 450 रुपये, नगर पालिका सिहोरा द्वारा 6 व्यक्तियों से 600 रुपये, नगर परिषद पाटन द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, नगर परिषद शहपुरा द्वारा 4 व्यक्तियों से 400 रुपये, नगर परिषद मझौली द्वारा 3 व्यक्तियों से 300 रुपये, नगर परिषद बरेला द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, नगर परिषद कटंगी द्वारा 6 व्यक्तियों से 550 रुपये तथा नगर परिषद भेड़ाघाट द्वारा 6 व्यक्तियों से 600 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है । कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबन्धों का उल्लंघन करने पर बीते चौबीस घण्टे के दौरान जिले में 4 दुकानों को सील भी किया गया है ।