62 वर्ष की आयु पूर्ण कर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण कर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई।


पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों  को घर जाकर दी गयी भावभीनी विदाई।



💐💐💐💐🌹🌹🌹🌹👏






जबलपुर |62 वर्ष की आयु पूर्ण कर जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई , पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर आज दिनाॅक 31-5-2021 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पुलिस लाईन के उप निरीक्षक श्री सतीष कुमार, थाना पाटन के उप निरीक्षक  श्री विजय बारंगे, थाना गढा के श्री सूरज प्रसाद पाण्डे, एस.पी. आफिस के उप निरीक्षक (एम) श्री इंद्र कुमार सोनी, थाना गोरखपुर के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री जर्नादन सिंह, पुलिस लाईन के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री दिलीप कुमार,  थाना कोतवाली के के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री अनीस अहमद, थाना खितौला के प्रधान आरक्षक श्री गजराज सिंह, पुलिस लाईन के प्रधान आरक्षक श्री सेवकराम धुर्वे, थाना ओमती के प्रधान आरक्षक श्री भरतलाल बिरहा, थाना विजय नगर के प्रधान आरक्षक मोहम्मद मेहबूब,  पुलिस लाईन के आरक्षक श्री ओमप्रकाश केवट के घर पर जाकर उप पुलिस अधीक्षक गढ़ा तुषार सिंह एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी द्वारा दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी एवं कहा गया कि यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय  अपनी समस्या बता सकते है, पूरा पुलिस विभाग आपके साथ है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।