पश्चिम बंगाल: BSF ने मालदा से एक संदिग्ध चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार, एजेंसियां कर रहीं पूछताछ - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पश्चिम बंगाल: BSF ने मालदा से एक संदिग्ध चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार, एजेंसियां कर रहीं पूछताछ



पश्चिम बंगाल के मालदा में सीमावर्ती इलाके में बीएसएफ के जवानों ने आज सुबह करीब छह बजे 35 वर्षीय चीनी नागरिक रोका और उससे पूछताछ की। जब चीनी नागरिक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तत्काल बीएसएफ के जवानों के द्वारा संबंधित एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। एजेंसियां ​​ संदिग्ध चीनी नागरिक से पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि सीमा सुरक्षा बल की 159वीं बटालिन ने उसे बॉर्डर आउट पोस्ट से गिरफ्तार किया।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध चीनी नागरिक ने बीएसएफ को बताया कि वह एक घड़ी कारोबारी है और वह घड़ी बेचने के लिए यहां आया था। लेकिन जांच एजेंसी उसके उत्तर से संतुष्ट नहीं दिखी और उन्होंने शाम चार बजे एक चीनी द्विभाषी को बुलाया है ताकि उससे सही ढंग से पूछताछ की जा सके। बीएसएफ और खुफिया ब्यूरो के अधिकारी फिलहाल मलिक चौक थाने में चीनी नागरिक से पूछताछ कर रहे हैं।




चीनी नागरिक के पास यह सामान हुआ बरामद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी नागरिक बांग्लादेश के रास्ते भारत में अवैध रूप से सीमावर्ती इलाके में घूम रहा था और घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा था। बीएसएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया है। चीनी नागरिक के पास से एक कैमरा और लैपटॉप भी बरामद किया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दो दिन पहले एंटी टेररिस्ट स्क्वायड ने बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत आने वाले दो रोहिंग्या को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने दोनों को सोमवार दिल्ली से सटे गाजियाबाद से पकड़ा था।