Coronavirus: देश में आज आये 67 हजार से ज्यादा नए केस, 2330 लोगों की हुई मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Coronavirus: देश में आज आये 67 हजार से ज्यादा नए केस, 2330 लोगों की हुई मौत



Coronavirus: भारत में अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर धीरे-धीरे कंट्रोल हो रही है। क्योंकि, देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों हर दिन कमी दर्ज की जा रही है। देश में बीते लगभग 11 दिन से कोरोना वायरस के 1 लाख से नीचे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जबकि एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या 3 हजार से 4 हजार के बीच दर्ज की जा रही थी। जो अब घटकर 3 हजार से नीचे आ गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67 हजार से अधिक मामले आए हैं और 2300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना महामारी के आंकड़े

* बीते 24 घंटे में 67,208 नये मामले आए।

* बीते 24 घंटे में कुल 1,03,570 मरीज ठीक हुए।

* बीते 24 घंटे में 2330 लोगों की मौत हुई।

* देश में अब तक कुल संक्रमित की संख्या 2,97,00,313 हो गई है।

* देश में अब तक 2,84,91,670 लोग ठीक हुए।

* अब तक कुल मौतें 3,81,903 मौतें हुईं।

* अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 8,26,740 है।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,63,961 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,55,19,251 हो गया है। वहीं देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इन राज्यों में हैं पाबंदियां

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, अभी देश 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। जिनमें तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, पुडुचेरी, गोवा और पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं।