जम्मू कश्मीर: सोपोर में पुलिस-CRPF की टीम पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, दो नागरिकों की भी मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जम्मू कश्मीर: सोपोर में पुलिस-CRPF की टीम पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, दो नागरिकों की भी मौत



जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में आतंकवादियों ने शनिवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मियों और दो आम नागरिकों की मौत हो गयी तथा कम से कम तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर जिले में सोपोर मेन चौक के समीप दोपहर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के एक संयुक्त दल पर गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियो और दो आम नागरिकों की मौत हो गयी।

एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से घायल पुलिसकर्मी को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।